जिंदगी जीने की 5 बड़ी बाते जो आपको जरूर जानना चाहिए

*जिंदगी जीने  की 5  बड़ी बाते जो आपको जरूर जानना चाहिए :-



जिंदगी जीने  की 5  बड़ी बाते जो आपको जरूर जानना चाहिए

1.*** >>> मनुष्य का सबसे बड़ा गुण ये हैं , की वो सदा अथक परिश्रम करता है। और मनुष्य का सबसे बड़ी गलती यही है की वो सदा छोटी मार्ग चुनता है। कदाचित इसीलिए वो वरदान चाहता है कदाचित इसीलिए वो श्राप से डरता है। परन्तु जय -विजय , लाभ -हानि की भांति ही श्राप और वरदान केवल भाव -मात्र है , कब कोन सा वरदान श्राप बन जाए और कोन -सा श्राप वरदान में सिद्ध हो जाए ये केवल मनुष्य के कर्मो पर निर्भर करता है। विष पीकर संकर महादेव हो गए और अमृत पान करके भी राहु -केतु असुर ही रहे। तो सब खेल है केवल भाव और कर्मो का , यदि कर्म और लक्ष्य उचित हो तो श्राप को वरदान बनते देर नहीं लगती और यदि कर्म अनुचित हो तो वरदान भी श्राप बन जाता है। 

2.*** >>>कभी चुम्बक को देखे है कैसे वो लोहे को अपनी और आकर्षित करता है और कैसे वो लोहे की और आकर्षित होता है। क्योकि उसके स्वभाव में ही आकर्षण है। हम सब के भीतर भी एक ऐसा ही चुम्बक होता है , बिचार का चुम्बक जो सदा अपने ही जैसे विचारो को अपनी और आकर्षित करता है। हम जो बोते है वही काटते है, उसी प्रकार हम जैसा सोचते है वैसा ही पाते है। साधु ईश्वर का नाम जपता है , तो उसे ईश्वर मिल जाता है।  अर्थात फल हमारी सोंच पर निर्भर करता है। ओस की बूंद अगर कैले के पत्ते में गिरे तो वो कपूर बन जाती है , शीत में गिरे तो मोती और अगर विषधर के मुख में गिरे तो विष बूंद तो एक ही है , परन्तु उसके परिणाम भिन्न चुकि उसे आकर्षित करने वालो का व्यवहार भिन्न है इसलिए ये आप -पर निर्भर करता है ,की आपको भविष्य में विष चाहिए या अमृत स्मरण रखे हम वही बन जाते है जैसा हम सोंचते है , जैसा विश्वास रखते है। ये आपका विश्वास ही है , जो ये निर्धारित करेगा की आपको विष मिलेगा या अमृत इसलिए अपनी सोंच को सही रखे सकारात्मक रखें और विश्वास कीजिए फल भी सकारात्मक ही आएगा।

3.*** >>>जब मेघ छाते है तो क्या होता है ??? अंधकार छा: जाता है।  मेघ गरजते है तो बिजलियाँ कड़कती है , वर्षा होती है , सभी पशु अपने आश्रय स्थल पर जाकर छिप जाते है।  मनुष्य अपने घरों की और दौड़ते है और सभी पक्षी अपने घोषलों में जाकर छिप जाते है। परंतु एक जीव है जो गरजते मेघो को , कड़कती बिजलियों को , भारी वर्षा को भी हरा देता है। वो जीव है बाज़ चुकी वो समस्या के जड़ो से ऊपर उड़ता है। वो गरजते मेघो से , कड़कती बिजलियों से , भारी वर्षा से इन सब से ऊपर है ,यही अंतर है हारने वालो में और जितने वालो में , ये जिंदगी हार और जित का नहीं समस्या और सोंच का हैं। यदि आप अपनी सोंच को छोटी रखेंगे तो समस्या बड़ी हो जायगी , और यदि आप अपनी सोंच को बड़ी रखेंगे तो समस्या छोटी हो जायगी।

4.*** >>>मनुष्य जीवन की परीक्षा में सफल होने के लिए क्या नहीं  करता है , वो परिश्रम करता है , भाग -दौड़ करता है।  और ये सब करने के पश्चात भी जब उसका काम नहीं बनता तो वो नकल करता है।  अब आप लोग का मन में सवाल होगा ये कैसे बोलै मैंने है न ? तनिक लौटए अपने बचपन में ,स्मरण कीजिए अपने बचपन के यादो को क्या कुछ याद आया ? स्कुल में जब आप परीक्षा देने जाते थे ,  तो क्या होता था ? आप न सही परन्तु कोई -न -कोई सफलता पाने के लिए नकल जरूर करता ही था।  और वो परीक्षा में अच्छे अंको से पास भी हो जाता था है की नहीं ? परन्तु जीवन की परीक्षा ऐसी नहीं होती नकल करने वाला कभी सफल नहीं होता , कारण स्कुल में सबके प्रश्न -पत्र एक होते थे , परन्तु जीवन के प्रश्न -पत्र और उसकी कठिनाई सबके लिए भिन्न होती है। तो निश्चित रूप से उनके उत्तर भी भिन्न होंगे ना , इसलिए यदि आपको जीवन में सफलता पानी है तो नकल न कीजिए स्वयं के प्रश्नो का उत्तर स्वयं ढूंढिये और सफलता आपकी ही होंगी।

5.*** >>> हम सब आपना जीवन शांति से जीना चाहते है , अपना हर पल आनंद में भोगना चाहते है , परन्तु हम ऐसा नहीं कर पाते , क्या कारण  है इस समस्या का ? क्या हमारे शत्रु इसका कारण है ? या है हमारे उत्तरदायित्व या फिर समय की कमी ? नहीं , कारण है - हमारा डर ये डर की कोई क्या कहेगा हमारे बारे में , कोई क्या सोंचेगा है न ? हम स्वयं जीते है , स्वयं मरते है , तो फिर जीते समय संसार की चिंता क्यों करते है ? हाँ ये जरूर ध्यान में रखिए की संसार का अहित न करें। परन्तु संसार की सोंच की चिंता करके स्वयं का जीवन नष्ट करना , ये कहाँ  तक सही है।  जब आप आनंद में नाँचे तो , ऐसे नाँचे जैसे की कोई आपको देख ही न रहा हो , जब आप गाए  तो ऐसा गाए जैसा आपको कोई नहीं सुन रहा है।  स्वयं को संसार समझये और इस धरती को ही स्वर्ग समझे यदि अपने जीवन में आप चार पल भी ऐसे जी पाए तो आप का जीवन सफल हो जायगा।

हाँ तो दोस्तों आपको ये पोस्ट कैसा लगा हमको जरूर बताए COMMENT में और अगर आपको मेरी पोस्ट पसंद आती है तो जरूर ज्यादा से ज्यादा SHARE करें क्योकि आपलोगो के इन्ही COMMENT और SHARE से मुझे मोटिवेशन मिलती है। 

Post a Comment

0 Comments